भोगनीपुर: भोगनीपुर तहसील सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम व एसपी ने सुनीं शिकायतें
भोगनीपुर तहसील सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस काआयोजन किया गया। जिलाधिकारी कपिलसिंह व एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने लोगो की शिकायतें सुनी और उनका निस्तारण किया। तहसील कर्मचारी अमर नेशनिवार शाम करीब 4 बजे बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 123 शिकायते आई। जिनमें पांच शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।