कोंडागांव: वन मंत्री केदार कश्यप ने मर्दापाल क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए ₹1.02 करोड़ के 9 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को गति देते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने आज बुधवार दोपहर 2 बजे मर्दापाल क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 1 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत वाले 9 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम सोनाबाल, खण्डाम और खचगांव में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान पंचायत भवन, सीसी सड़क तथा पुल-पुलिया निर्माण कार्यों की सौगात