सिरोंज: कुरवाई बायपास पर तेज़ रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार ग्रामीण हुआ गंभीर घायल, भोपाल किया गया रेफर
Sironj, Vidisha | Jul 25, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत कुरवाई बायपास पर तेज़ रफ्तार कार ने पीछे से मोटरसाइकिल सवार ग्रामीण को टक्कर मार दी।घटना में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल ग्रामीण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां से उसे उच्च उपचार हेतु भोपाल रेफर किया गया है।