सिरोंज: सेमलखेड़ी स्तिथ सभागार में सिरोंज विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन,कलेक्टर व विधायक हुए शामिल
Sironj, Vidisha | Jul 24, 2024 सिरोंज विधानसभा स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक 24 जुलाई को आयोजित की गई।कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य की अध्यक्षता और सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा की मौजूदगी में आयोजित बैठक की जानकारी देते हुए सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी ने बताया कि सेमलखेड़ी स्तिथ सभागार में यह बैठक आयोजित हुई।बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई।