सिरोंज: कलेक्टर ने शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय का किया निरीक्षण, अव्यवस्थाएं देख दिए दिशा निर्देश
Sironj, Vidisha | Jul 25, 2024 कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य के द्वारा सिरोंज के राजीव गांधी शासकीय जन चिकित्सालय का निरीक्षण कर चिकित्सीय प्रबंधो का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में पदस्थ डाॅक्टरो व अन्य स्टाॅफ संबंधी जानकारी से अवगत हुए।कलेक्टर ने चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजो से चर्चा भी की।