लखनपुर: गुरुकुल स्कूल के बच्चों ने लखनपुर थाना का किया भ्रमण, स्कूली बच्चों को थाना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई
लखनपुर नगर पंचायत स्थित गुरुकुल स्कूल के बच्चों को लखनपुर थाना का भ्रमण कराया गया। इस दौरान शिक्षक भी बच्चों के साथ उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने स्कूली बच्चों को गुड टच, बेड टच, साइबर क्राइम, सी.सी.टी.एन.एस एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। थाना भ्रमण के बाद स्कूली बच्चों और शिक्षकों में अलग ही उत्साह देखा गया।