घोड़ाडोंगरी: बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग, वर्षा पवार के नेतृत्व में मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन
सारणी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस नेत्री वर्षा पवार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने मध्यप्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सारणी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को कंपनी में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की गई