मोतिहारी नगर थाना की पुलिस ने फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पीपराकोठी थाना क्षेत्र के काजीपुरा गाँव निवासी रामबालक साह है। पुलिस उससे पुछताछ करने में जुटी है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि उक्त आरोपी एससी एसटी कांड में फरार चल रहा था।