मोतिहारी: ज़िला सभागार में उप विकास आयुक्त ने की कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक
लोक सभा आम निर्वाचन-2024 को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर जिला मे कुल 24 कोषांगों का गठन किया गया है जिसमें उप विकास आयुक्त, पूर्वी चम्पारण को वाहन प्रबंधन, अभ्यर्थी व्यय लेखा-अनुश्रवण, विधि व्यवस्था, मीडिया, लाईव वेबकास्टिंग, कम्युनिकेशन एवं स्वीप कोषांग का वरीय प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है।