झांसी: रेलवे कर्मचारी की लाश बल्लमपुर रोड पर मिली, 24 घंटे से थे लापता, पास में सल्फास की डिब्बी और शराब की बोतल
Jhansi, Jhansi | Jun 23, 2025 झांसी में सोमवार को रेलवे कर्मचारी की लाश घर से करीब 7 किलोमीटर दूर मिली है। शव के पास सल्फास की डिब्बी और शराब की बोतलें भी पड़ी थी। इससे सुसाइड की आशंका जताई जा रही है। रेलवे कर्मचारी अजय परिहार 24 घंटे से लापता थे और किसी का फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। सोमवार को अजय का शव मिलने से घर में मातम छाया है। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है।