झांसी: वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री के साथ समर्थकों द्वारा मारपीट मामले में भाजपा ने बबीना विधायक राजीव सिंह को दिया नोटिस
Jhansi, Jhansi | Jun 23, 2025 झांसी रेलवे स्टेशन पर वन्दे भारत में यात्रा कर रहे यात्री के साथ झांसी की बबीना विधानसभा से विधायक राजीव सिंह पारीछा के समर्थकों ने मारपीट की थी। इस मामले में अब भाजपा ने विधायक को नोटिस दिया है। साथ ही कहा कि आपने पार्टी की छवि धूमिल की है। पार्टी प्रदेश महामंत्री ने विधायक को जवाब देने के लिए सात दिन का समय भी दिया। इसके बाद पार्टी उन पर कार्रवाई करेगी।