झांसी: झांसी रेल मंडल में मोबाइल वीडियो वैन के माध्यम से चलाया जा रहा संरक्षा जागरूकता अभियान
Jhansi, Jhansi | Jun 23, 2025 रेलवे यात्रियों एवं रेल-पथ पार करने वाले आम जनमानस में संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से झाँसी मंडल में दिनांक 22 जून 2025 से 17 जुलाई तक एक विशेष संरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत संरक्षा सलाहकारों द्वारा मोबाइल वीडियो वैन के माध्यम से ऑडियो-विज़ुअल तरीकों से आम लोगों को रेल सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी है।