रायडीह: सरना पूजा से लौट रहे वृद्ध चट्टान से गिरे, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती
Raidih, Gumla | Jul 18, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के कोडरा पंचायत अंतर्गत बंबलकेरा मिंज लोगरा पुरनापानी निवासी 60 वर्षीय सहाय खड़िया सरना स्थल से पूजा कर लौटने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों ने आवश्यक जांच के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किए जाने की संभावना जताई है।