बिक्रम: रानीतालाब थाना पुलिस ने मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार
Bikram, Patna | May 17, 2026 बिक्रम प्रखंड के रानीतालाब थानांतर्गत आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान मारपीट की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रविवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।