महोबा: महोबा के लिलवाही गांव में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Jun 8, 2026 महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम लिलवाही निवासी 49 वर्षीय प्रमोद सिंह पुत्र स्व. रामऔतार सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महोबा की मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।