पीपलदा: खातोली थाना क्षेत्र में घर में घुसकर नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Pipalda, Kota | May 31, 2024 जिले के खातोली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि गुरुवार रात्रि को घर मे घुसकर नाबालिग के साथ बलात्कार कर फरार हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी लगते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।