प्राथमिक विद्यालय बख्सीडीह में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी की अध्यक्षता मुखिया भारती कुमारी ने की। जबकि आयोजित शिक्षक एवं अभिभावक संगोष्ठी में विद्यालय पोषक क्षेत्र के दर्जन अभिभावक मौजूद थे। संगोष्ठी में प्रधानाध्यापक ने अनुशासन स्वास्थ्य और पढ़ाई के अनुकूल वातावरण जैसे विभिन्न बिंदुओं पर अभिभावकों को जानकारी दी।