कालका: फौजी धर्म कांटा मड़ावाला के नजदीक से सट्टा लगवाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने 2750 रुपए सहित पकड़ा
पिंजौर पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फौजी धर्म कांटा मड़ावाला के नजदीक से सट्टा लगवाने वाले एक व्यक्ति को 2750 रुपए सहित पकड़ा गया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान आशीष वासी प्रीत कॉलोनी कालका के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।