बालोद: शादी से पहले रहस्यमयी मौत: जली हालत में मिली युवती, पीएम रिपोर्ट फेल; अब फॉरेंसिक जांच से खुलेगा राज
Balod, Balod | Mar 27, 2026 बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चीचा में 19 मार्च को 21 वर्षीय लीलेश्वरी साहू की जली हुई लाश मिलने के मामले में अब तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट में कारण साफ नहीं होने के चलते पुलिस ने मामले की फॉरेंसिक जांच कराने का निर्णय लिया है।