टिब्बी: तलवाड़ा झील में पुलिस की कार्रवाई, 15 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर किए गए गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जिले में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तलवाड़ा झील थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने रोही डबली कला के चक 8डीबीएल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को दबोचा जिनके पास से कुल 15 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया है।