भिंड नगर: एमपी के भिंड: गर्ल्स स्कूल वाली गली में कमरे की फर्श अचानक धंसी, महिला पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में गिरी
भिंड शहर की गर्ल्स स्कूल वाली गली में एक बड़ा हादसा सामने आया। यहां एक मकान के कमरे की फर्श अचानक धंस गई, जिससे पलंग पर मौजूद 45 वर्षीय महिला पलंग समेत करीब 14 से 16 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए सीढ़ी की मदद से महिला को बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार बुधवार गुरुबार की दरम्यानी अनुर