भीलवाड़ा: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न हुआ
भीलवाड़ा। विहिप बजरंग दल का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग महाप्रज्ञ भवन मेडिसिटी ग्राउंड मैं सम्पन्न हुआ। महानगर प्रचार प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने बताया की बैठक मैं संगठन की योजनानुसार 16 से 23 मई को आने वाले प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग को लेकर चर्चा हुई। अभ्यास वर्ग के प्रथम दिवस के रात्रिकालीन सत्र मैं सत्संग प्रान्त सत्संग प्रमुख रामरतन जोशी द्वारा किया गया।