पटना ग्रामीण: राजेंद्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने यूट्यूब देखकर इलाज करने का लगाया आरोप
कदमकुआं थाना के राजेंद्रनगर स्थित निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ और हंगामे की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। रविवार की सुबह करीब 10 बजे मीडिया से बातचीत के दौरान मृतक के परिजनों ने यूट्यूब देखकर इलाज करने का आरोप लगाया है।