गाज़ियाबाद: भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमराला में मिले गोवंश के अवशेष, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अमराला के पास किनापुर के जंगलो में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे गोवंश के कुछ अवशेष मिले। स्थानीय लोगों ने बताया कि भारी मात्रा में खून भी जमीन पर मिला। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी शुक्रवार रात करीब 8 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया।