पीथमपुर: पीथमपुर नगर पालिका में यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर परिषद की आपात बैठक संपन्न ।
औद्योगिक नगरी पीथमपुर में नगर पालिका के कांफ्रेंस हाल में नगरपालिका के सभी पार्षदों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 19 पार्षद , विधायक प्रतिनिधि पिंटू जायसवाल सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर चिंतन किया गया।