पीथमपुर: भोपाल गैस त्रासदी का कचरा पीथमपुर में निष्पादन किए जाने को लेकर लोगों में आक्रोश
मध्यप्रदेश सरकार यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री भोपाल से लगभग 350 मीट्रिक टन जहरीले कचरे का निष्पादन शुरू करने जा रही है। इस जहरीले कचरे का निपटान को पीथमपुर स्थित ट्रीटमेंट स्टोरेज डिस्पोजल फैसिलिटी (TSDF) में किया जाएगा जिसे यहां के लोग रामकी कंपनी के नाम से जानते हैं ।