सरदारशहर: चूरू में 25 मिनट की सर्जरी में महिला के पेट से निकाली गई 8 किलो की गांठ
चूरू। गवर्नमेंट डीबी अस्पताल में चिकित्सकों ने 64 वर्षीय महिला के पेट से 8 किलो वजनी गांठ सफलतापूर्वक निकालकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। राजगढ़ के बास कांजण गांव निवासी माया देवी पिछले दो वर्षों से पेट दर्द की समस्या से जूझ रही थीं। जांच के बाद 4 जुलाई को सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. महेश मोहन पुकार के नेतृत्व में ऑपरेशन हुआ।