सिधौली: अटरिया में लेनदेन के मामले में फर्जी लूट की सूचना देने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद के अटरिया इलाके में लेनदेन के मामले में पीआरबी 112 को फर्जी लूट की सूचना देने वाले दो आरोपियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया जानकारी के अनुसार लेनदेन के मामले में पीआर 112 को फोन के माध्यम से लूट की गलत सूचना दी गई थी आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग किए जाने के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।