सिकंदराराऊ: सिकंद्राराऊ पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट के मामले में वांछित 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया, नगदी बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूटपाट में वांछित 01 अभियुक्त रोहित नागर पुत्र मदन नागर निवासी अच्छेजा थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर को जलेसर रोड पर नूरानी मस्जिद के आगे से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से लूट के रूपयों से प्राप्त रूपयों में से बचे 4000/- रूपये नगद बरामद हुए है।