बहराइच: कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित धरना स्थल पर ठगी पीड़ितों की आवाज संगठन के पदाधिकारियों ने किया धरना प्रदर्शन
जिले में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित धरना स्थल पर मंगलवार को ठगी पीड़ितों की आवाज संगठन के पदाधिकारीयो के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। जिसकी जानकारी देते हुए पदाधिकारीयो ने बताया कि निर्दोष अभिकर्ताओं को झूठे मुकदमे के आधार पर पुलिस प्रताड़ना और जमाकर्ताओं के उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।