मंझनपुर: भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट मे किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने बुधवार को मंझनपुर स्थित कलेक्ट्रेट मे प्रदर्शन किया। जिला पंचायत पार्क से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर किसान दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन मे नारे लगाए। जिलाध्यक्ष के मुताबिक, मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण नई शिक्षा नीति की गारंटी ओपीएस समेत 15 बिन्दुओ का हक पत्र राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर मांग पूरी करने की अपील की गई।