सुपौल: सोहरवा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया
Supaul, Supaul | Feb 15, 2026 छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पंचायत के सोहरवा गांव वार्ड नंबर 6 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान शहजादी खातून के रूप में हुई है, जो मोहम्मद जियाउल की पत्नी बताई जा रही हैं। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मो. सोबराती ने फोन कर मृतका के पिता मो. हारून को