हनुमानगढ़: गांव नवां में महिलाओं ने निकाली शिव शंकर कांवड़ यात्रा, शिव शंकर का किया जलाभिषेक
गांव नवां में ओड समाज की महिलाओं की ओर से मंगलवार को शिव शंकर कांवड़ भरने का धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। धार्मिक आयोजन के दौरान महिलाओं ने विधि-विधान से कांवड़ भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक तथा परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।