सासाराम: बेटे ने दुष्कर्म किया है महिला को फोन पर झांसा देकर 50 हजार रुपए की ठगी, नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Sasaram, Rohtas | Jun 11, 2024 सासाराम के सिविल लाइन सासाराम निवासी अर्चना सिंह के द्वारा नगर थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। उनका कहना है कि फोन पर एक व्यक्ति के द्वारा कहा गया कि आपके बेटे ने दुष्कर्म किया है आप 50 हजार रुपए भेजिएगा तो आपके बच्चे को बचा लिया जाएगा। इसके बाद उक्त व्यक्ति को यूपीआई के माध्यम से पैसा डाला गया। बाद में पता चला कि ठगी हुआ है।