मेंहदावल थाने के जमोहरा टोला मदरहवां गांव में जमीन की दीवार जोड़ने से मना किया तो दबंगों ने लाठी डंडे,धारदार हथियार से हमला कर 09 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना सोमवार की सुबह की है। वहीं खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी में मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे घायलों का इलाज किया जा रहा है।