पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
भुंतर
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में अंडर-19 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले भर से आई छात्राओं के बीच कुश्ती , ताइक्वांडो , जूडो और कराटे जैसी विभिन्न खेल स्पर्धाओं के रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
उद्घाटन समारोह में पूर्व एडीपीईओ कुल्लू नरेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय परिवार तथा प्रबुद्ध जनों द्वारा मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने छात्राओं को खेल भावना से खेलने और जीवन में अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक वर्ग, एसएमसी अध्यक्ष एसएमसी सदस्य, छात्र-छात्राएं तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य तिलक राज ने समारोह को संबोधित किया और प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी प्रतिभागी बालिकाओं को अपना शुभ आशीर्वाद दिया। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Kullu, Kullu | Sep 19, 2026