रुद्रप्रयाग: नगरासू गुरुद्वारा विवाद में संवाद से शांति की पहल, पोंटा साहिब से पहुँचा प्रतिनिधिमंडल किया शांतिपूर्व ढंग से हल
रुद्रप्रयाग: जनपद के नगरासू स्थित गुरुद्वारा लंगर डमडमा साहिब में पिछले कुछ दिनों से चल रहा गतिरोध संवाद और सूझबूझ के साथ सुलझने की दिशा में बढ़ गया है। इस संवेदनशील मामले को सुलझाने के लिए पोंटा साहिब से बाबा गग्गड़ जी के नेतृत्व में एक विशेष प्रतिनिधिमंडल नगरासू पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन के साथ गहन विचार-विमर्श किया और उत्तराखंड की शांतिपूर्ण छवि को बनाए रखने पर जोर दिया।