कोरबा: कोसाबाड़ी में करंट से सांड की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल
Korba, Korba | Jun 4, 2026 शहर के कोसाबाड़ी मुख्य मार्ग पर बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक सांड की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे स्थित एक बिजली खंभे में करंट उतर आया था। इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक सांड खंभे के संपर्क में आ गया और करंट की चपेट में आकर तड़पने लगा।