पन्ना: शराब पीने वालों की जेब पर डाका बंद! QR कोड स्कैन कर बोतल का सही रेट जानिए, विभाग का 10 दिवसीय सर्च ऑपरेशन शुरू
Panna, Panna | Apr 28, 2026 मध्य प्रदेश में शराब सिंडिकेट की मनमानी पर अब 'डिजिटल हंटर' चलने वाला है। आबकारी विभाग ने हर दुकान पर QR कोड अनिवार्य कर दिया है, जिससे ग्राहक सीधे मोबाइल पर आधिकारिक रेट लिस्ट देख सकेंगे। आयुक्त ने सख्त चेतावनी दी है कि MRP से ज्यादा वसूली होने पर लाइसेंस तुरंत निरस्त होगा। आज 28 अप्रैल से 7 मई तक प्रदेशव्यापी 10 दिवसीय मेगा सर्च ऑपरेशन शुरू हो चुका है।