राजगढ़ी: जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम ने सिलाई बैंड के पास ड्रोन कैमरे की मदद से लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया
आपदा कंट्रोल रुम ने शनिवार शाम 4 बजे प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन की क्यूआरटी ने सिलाई बैंड के पास लापता चल रहे 7 लोगों की तलाश में नदी क्षेत्र व अन्य स्थानों पर ड्रोन कैमरों की मदद से सर्च अभियान चलाया। वहीं सिलाई बैंड के पास आए मलबे को हटाने के लिए एनएच की तीन पोकलैंड मशीनें कार्य रही है।