करौली: करौली के मासलपुर के मेंगरी गांव में बरसात से मजदूर का घर ढह गया, मौके पर पहुंचे पटवारी ने घटना का लिया जायजा
करौली जिले के मेंगरी गांव के सुंदरम राजपूत पुत्र बलबीर सिंह राजपूत का पटोर पोश घर तेज बरसात के चलते ढह गया सुंदरम बीपीएल परिवार से है इनके पिता की लगभग 10 साल पूर्व मृत्यु हो चुकी है जबकि एक साल पूर्व माता का भी निधन हो गया, तभी से सुंदरम मेहनत मजदूरी कर अपने छोटे भाई बहिन का भरण पोषण कर रहा है। बरसात से घर ढहकर गिर गया, इससे मकान में रखा सामान नष्ट हो गया।