करौली: शराब ठेकेदारों ने प्रिंट रेट से कम रेट में शराब बेचने के विरोध में किया प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
करौली में शराब ठेकेदारों ने प्रिन्ट रेट से कम रेट में शराब बेचने के विरोध में प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।शराब ठेकेदारों का आरोप है कि करौली सर्किल में वर्ष 2024-2025 के अनुज्ञाधारी हैं। आबकारी और मद्य संयम नीति वर्ष 2024-25 के नियमों का कुछ अनुज्ञाधारी द्वारा पालना नहीं की जा रही है। आरोप है कि वो अपनी मर्जी से कम रेट में शराब बेच रहे हैं।