शिकारपुर: छतारी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी लापता, मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
छतारी थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के लापता होने पर चिंता जताई है। मां ने नोएडा में साथ काम करने वाले एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और घर से कीमती जेवर चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से बेटी की सुरक्षित बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।