गुना नगर: कांग्रेस के चक्का जाम में जयवर्धन सिंह का तंज, प्याज की माला लेकर सिंधिया पर कसा तंज, कहा- आपकी सोच प्याज तक सीमित
गुना में कांग्रेस ने 7 मई को नेशनल हाईवे पर किसानों की समस्याओं मुद्दों को लेकर चक्का जाम किया। इस दौरान राघौगढ़ विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने प्याज की माला हाथ में लेकर गुना सांसद केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर कहा, सिंधिया जी आपको किसानों ने प्याज की माला भेजी है, आपकी सोच प्याज तक सीमित है। किसानों को कुछ नहीं किया और ना सुनी। बयान वीडियो वायरल है।