सिरदला: छठ माई को अर्घ्य, घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा
Sirdala, Nawada | Oct 27, 2025 सिरदला प्रखंड के प्रसिद्ध जमुगया नदी घाट पर सोमवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते ही लोक आस्था के महापर्व छठ का दृश्य भक्ति और आस्था से भर गया। घाट पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर “छठ मइया की जय” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर रजौली डीएसपी गुलशन कुमार स्वयं घाट पर मौजूद रहे । 7 pm