बारां: देवरी के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति घायल, उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
Baran, Baran | Aug 16, 2025 देवरी के पास शनिवार सुबह 11 बजे करीब दो बाईकों की भिड़ंत हो गई इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल सूत्रों व परिजनों के अनुसार मिश्रीलाल योगी पुत्र रतनलाल फरेदुआ तलहटी बाइक से शाहबाद अस्पताल जा रहा था तभी दूसरे बाइक सवार ने बाइक को टक्कर मार दी।