केरसई: ख़लीजोर निर्मला हाई स्कूल के पास स्कूटी से गिरकर स्कूली छात्र हुआ गंभीर रूप से घायल लोगों ने भेजा अस्पताल
ख़लीजोर निर्मला हाई स्कूल के पास गुरुवार को 11:00 बजे स्कूटी से गिरकर एक स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तब उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया बताया गया कि वह जा रहा था इसी दौरान चक्कर खाकर गिर और माथे पर चोट लगी।