जिले के कुकुरमुड़ा निवासी श्री थानसिंह साहू ने रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करते हुए जैविक खेती को अपनाने की पहल की है। कृषि विभाग से प्राप्त मूंग बीज की बुआई कर वे हरित खाद (ग्रीन मैन्योरिंग) तैयार करेंगे। पौधों की बढ़वार के बाद उन्हें खेत में जुताई कर मिट्टी में मिला दिया जाएगा, जिससे मिट्टी की उर्वरक शक्ति बढ़ेगी, जैविक कार्बन में सुधार होगा तथा नाइट्रोजन की कमी की पूर्ति होगी।
#kcgdistrict #vishnukasushasan #cgkasushasantihar2026 #सुशासन_सरकार #NanoUrea_NanoDAP
Khairagarh Chhuikhadan Gandai, Chhattisgarh | Jun 2, 2026