महाराजगंज: सिंदुरिया-सिसवा मार्ग पर चिउटहां चौराहे पर तेज रफ्तार कार और बोलेरो की टक्कर, बड़ा हादसा टल गया
सिंदुरिया-सिसवा मार्ग पर चिउटहां चौराहे पर सोमवार को तेज रफ्तार कार और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बच गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सामान्य कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चौराहे पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।