महाराजगंज: लक्ष्मीपुर जरलहिया गांव में कथित तौर पर छत पर लगाया गया फिलिस्तीन का झंडा, पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया
महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जरलहिया गांव में एक युवक ने अपने मकान की छत पर कथित तौर पर फिलिस्तीन का झंडा लगा दिया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्राम प्रधान श्याम पांडेय व ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और झंडा उतरवाकर युवक को हिरासत में ले लिया।